हिंदी ब्रेकिंग न्यूज।
Breaking News in Hindi: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Live updates :Breaking News in Hindi Live 18 November
Refresh
-
Nov 18, 2022
7:14 AM (IST)
इंदौर में 3600 के करीब शराब की बौतलों को किया गया नष्ट
मध्य प्रदेश के इंदौर में लगभग 3600 शराब की बौतलों को नष्ट किया गया। SDM अक्षय सिंह ने बताया कि इसकी कीमत करीब 85 लाख के आसपास होगी। ये शराब करीब 25-30 साल से इकट्ठा करके रखा गया था। इसे अलग-अलग कार्रवाई के दौरान बरामद किया गया था।
-
Nov 18, 2022
6:54 AM (IST)
पाकिस्तान ने ‘No Money For Terror’ कॉन्फ्रेंस से किनारा किया
टेरर फंडिंग के खिलाफ जंग में पाकिस्तान फिर बेनकाब हो गया है। पाकिस्तान ने दिल्ली में 18-19 नवंबर को होने वाले ‘No Money For Terror’ कॉन्फ्रेंस से किनारा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
-
Nov 18, 2022
6:29 AM (IST)
तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार 2 मौलानाओं को रौंदा
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद क्षेत्र में खुदादादपुर गांव में गुरुवार शाम को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 2 बुजुर्ग मौलानाओं की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सरायमीर थाना क्षेत्र के इसरौली गांव निवासी इस्लामी विद्वान मौलाना फैज इस्लाही (60) अपने मित्र 65 वर्षीय मौलाना खुर्शीद के साथ मोहम्मदपुर क्षेत्र में आयोजित किसी दावत में शामिल होने गए थे।
शाम करीब साढ़े छह बजे घर लौटते वक्त दोनों व्यक्ति खुदादादपुर गांव स्थित कब्रिस्तान के समीप पहुंचे थे कि तभी सरायमीर की ओर जा रहा ट्रक पीछे से उन्हें रौंदते हुए निकल गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौलाना खुर्शीद मुंबई में अपना व्यवसाय करने के साथ ही महाराष्ट्र के ठाणे जिले के जमात इस्लामी के जिलाध्यक्ष थे और कुछ दिनों पूर्व वह अपने घर आए थे। हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के लोग सैकड़ों की संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कोशिश लेकिन लोगों ने उन्हें रोक दिया। पुलिस शोकाकुल लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है।
-
Nov 18, 2022
6:27 AM (IST)
सीमांत गांवों के विकास के लिए शुरू होगी योजना: धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश के सीमांत गांवों के सुनियोजित विकास के लिए जल्द एक योजना शुरू की जाएगी। देहरादून में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि गांवों में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी जो ग्राम्य विकास को समर्पित होगी। धामी ने कहा कि उत्तराखंड में स्थित भारत के ऐसे प्रथम गांवों के विकास के लिए ‘मुख्यमंत्री प्रथम ग्राम समेकित विकास योजना’ शुरू की जायेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चमोली जिले के माणा के दौरे पर सीमावर्ती गांवों को देश के अंतिम गांव के बजाय प्रथम गांव बताया था। इन गांवों को देश के प्रथम गांव के साथ प्रहरी भी बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता इन गांवों का सुनियोजित विकास करना है। धामी ने कहा कि गांवों में स्वच्छता के लिए ‘मुख्यमंत्री पर्यावरण मित्र’ योजना और ग्राम पंचायतों के सुनियोजित विकास के लिए ‘मुख्यमंत्री चौपाल’ योजना शुरू की जायेगी। मुख्यमंत्री स्वयं किसी गांव में जाकर चौपाल में हिस्सा लेंगे और वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे।
-
Nov 18, 2022
6:26 AM (IST)
अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह के झांसे में फंसे 38 भारतीय म्यांमार से वापस
म्यांमार के म्यावाडी इलाके में अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह द्वारा नौकरी के झांसे में फंसे 38 भारतीयों को गुरुवार को स्वदेश भेजा गया। पिछले महीने म्यावाडी इलाके में फंसे समूह में से 13 को बचाया गया था। म्यांमार और थाईलैंड में भारतीय दूतावासों के संयुक्त प्रयासों के बाद सितंबर में 32 भारतीयों को म्यावाडी से बचाया गया था। म्यांमार में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, ‘म्यांमार के म्यावाडी में नौकरी की पेशकश करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के झांसे में फंसे 38 लोगों को म्यांमार में भारतीय दूतावास ने स्वदेश भेज दिया है।’
दूतावास ने कहा कि वे म्यांमार के यांगून से कोलकाता के लिए रवाना हुए, जहां से वे अपने-अपने मूल स्थानों को जाएंगे। यांगून स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, ‘हम म्यांमार के अधिकारियों और अन्य द्वारा प्रदान की गई सहायता की सराहना करते हैं। हम शेष भारतीय नागरिकों की रिहाई के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं। इसके साथ हम अंतरराष्ट्रीय अपराध गिरोह द्वारा नौकरी की पेशकश के झांसे में नहीं फंसने के खिलाफ लोगों को फिर से आगाह करते हैं।’
-
Nov 18, 2022
6:24 AM (IST)
चोरी और फायरिंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
-
Nov 18, 2022
6:22 AM (IST)
7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
-
Nov 18, 2022
6:21 AM (IST)
डेंगू की रोकथाम के लिए कानपुर में कराई जा रही फॉगिंग