ब्रकिंग न्यूज
Breaking News in Hindi Live : हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Live updates :Breaking News Hindi Live 20 Dec 2022
Refresh
-
Dec 20, 2022
7:10 AM (IST)
बिहार: नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना आज
बिहार में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की मतगणना आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। दोपहर बाद से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। 36 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। कुल 45 मतगणना केंद्रों पर पहले चरण में 21, 787 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।
-
Dec 20, 2022
6:52 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।