हिंदी ब्रेकिंग न्यूज
Breaking News in Hindi Live: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Live updates :Breaking News in Hindi Live 28 November
Refresh
-
Nov 28, 2022
7:25 AM (IST)
श्रद्धा मर्डर केस: आज चौथी बार होगा आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट
आज एक बार फिर आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। अब तक आफताब का 20 घंटे से ज्यादा का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है। बावजूद इसके दिल्ली पुलिस को कुछ भी अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि आफताब के जवाबों और मिले सबूतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने नार्को टेस्ट के लिए 70 सवालों की लंबी फेहरिस्त जरूर तैयार कर ली है।
-
Nov 28, 2022
6:52 AM (IST)
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गिरे कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल
मध्य प्रदेश के इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल गिर गए। गिरने से उनके हाथ और घुटने में चोट आई है।
-
Nov 28, 2022
6:36 AM (IST)
मुंबई में स्कूली छात्रों ने नौसेना डॉकयार्ड में एक प्रदर्शनी का दौरा किया
महाराष्ट्र: मुंबई में स्कूल के छात्रों ने नौसेना दिवस समारोह के अवसर पर नौसेना डॉकयार्ड में एक प्रदर्शनी का दौरा किया। एक छात्र ने बताया, “मैं वास्तव में भारतीय नौसेना की सराहना करूंगा। वे बहुत साहसी हैं। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा।”