हिंदी ब्रेकिंग न्यूज
Breaking News in Hindi Live: हमारे दैनिक जीवन में खबरों की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कुछ लोगों की सुबह यह जाने बगैर अधूरी ही रहती है कि दुनिया में क्या हो रहा है? जो लोग डिजिटल तकनीक को समझते हैं, वे अपने खाली समय में या यात्रा करते हुए भी देश-दुनिया की खबरों की जानकारी लेते रहते हैं। आज के दौर में, जबकि लोग खबरें पाने के लिए न्यूज वेबसाइट्स पर निर्भर हैं, इंडिया टीवी न्यूज आपको हर तरह की ब्रेकिंग न्यूज, ब्रेकिंग स्टोरी वीडियो, लाइव टीवी और अन्य बेहतरीन शो एक मंच पर उपलब्ध कराता है ताकि आप किसी भी जरूरी जानकारी से छूट ना जाएं। आप यहां सिर्फ एक पेज पर सभी तरह की ताजा खबरें और ब्रेकिंग न्यूज की लाइव कवरेज देख और पढ़ सकते हैं। पढ़ें दिन भर के बड़े अपडेट्स…
Live updates :Breaking News in Hindi Live 24 November
Refresh
-
Nov 24, 2022
7:33 AM (IST)
प्रधानमंत्री मोदी की आज गुजरात में ताबड़तोड़ 4 रैलियां
मिशन गुजरात में जुटे प्रधानमंत्री मोदी आज भी गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। आज वो चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज पालनपुर, मोदासा, देहगाम और बावला में रैली करेंगे। प्रधानमंत्री आज जिन जगहों पर रैली करेंगे।
-
Nov 24, 2022
7:08 AM (IST)
ओडिशा: जाजपुर में धनेश्वर के पास कबाड़ के गोदाम में आग लगी
ओडिशा के जाजपुर में धनेश्वर के पास कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी: उप अग्निशमन पदाधिकारी सनातन महापात्र
-
Nov 24, 2022
6:45 AM (IST)
आज रोहिणी की FSL में होगा आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट
आज श्रद्धा की हत्या करने का जुर्म कबूल कर चुके आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट होगा। रोहिणी की फॉरेंसिक साइंस लैब में आफताब का पॉलिग्राफी टेस्ट आज किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ये टेस्ट बुधवार को ही करना चाहती थी लेकिन आफताब का तबीयत ठीक न होने के कारण ये टेस्ट एक दिन के लिए टालना पड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक खराब तबीयत के बीच अगर टेस्ट करवाया जाता तो पॉलिग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट पर उसका असर पड़ सकता था।